हापुड सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड़ द्वारा ग्राम दौयमी में दस दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर संयोजिका व शिक्षका रूबी जैन ने बताया कि शिविर में महिलाओं तथा बालिकाओं को सिलाई, कुकिंग, ब्यूटिशयन, योगासन,नृत्य आदि का प्रशिक्षण दिया गया है। आयुषी जैन ने शिविर में नृत्य का प्रशिक्षण दिया । मातृमडल सेवा भारती की जिला अध्यक्ष शशी गोयल ने कहा कि इस शिविर में छात्र -छात्राओं ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसका निरंतर अभ्यास करते हुए उस विद्या में अपने को दक्ष बनाएं तथा दैनिक जीवन में उसका उपयोग करे। समय बहुत मूल्यवान है, उसका पूर्ण सदुपयोग करें। जीवन में और उच्च कीर्तिमान स्थापित करे तथा समाज को भी लाभान्वित करते रहे। सेवा भारती के नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा, मंत्री ओम प्रकाश, सुखमाल जैन, आसकर एवार्ड से सम्मानित सुमन बहन आदि उपस्थित थे।


























