👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना के दो एक्टिव केस होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं. बता दें कि शुक्रवार को 33 वर्षीय महिला चिकित्सक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है. इसके बाद महिला को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है. हापुड़ के जसरूपनगर निवासी एक महिला चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई. वहीं इससे पहले कोरोना का एक संक्रमित मरीज मिला था जिससे जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या दो हो गई है. कोरोना के दो एक्टिव केस होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है.























