हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जहां एक युवक शुक्रवार की शाम दिल्ली के रेट पर शराब मांगने लगा. ऐसे में सेल्समैन ने दिल्ली के दामों पर शराब देने से इंकार कर दिया और यह फैसला सेल्समैन को भारी पड़ गया. युवक ने एक बोतल में आग लगाकर शराब के ठेके के अंदर डाल दी.
बता दें कि गांव जमालपुर निवासी सतीश का पड़ोस के गांव भरना में एक शराब का ठेका है जहां गांव निवासी गौरव और अंकित सेल्समैन का काम करते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक की शुक्रवार की शाम को दिल्ली के रेट पर शराब मांगने लगा जब सेल्समैन ने दिल्ली के दाम पर शराब देने से इंकार कर दिया तो नाराज आरोपी आग बबूला हो गया और उसने एक बोतल में पेट्रोल भर कर आग लगा दी जिसे शराब के ठेके के अंदर फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























