👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है और प्रदेश व जिला स्तर पर टीसीपी सेल गठन करने का फैसला लिया है. टीसीपी सेल ट्रेनिंग, काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल होगी जो कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें रोजगार उद्यमिता से जोड़ने के लिए युवाओं को बाजार की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देकर प्लेसमेंट दिलाने के लिए एक मंच तैयार करेगी. टीसीपी सेल के माध्यम से युवाओं का हुनर उजागर किया जाएगा और बाजार की मांग के अनुसार युवाओं में कौशल का विकास किया जाएगा. इससे रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को काफी मदद मिलेगी.
अब एक फोन पर कराएं घर बैठे फर्नीचर का काम : 9582002050























