हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की शिनाख्त बुलंदशहर के गांव खाद बरौला चित्सोना निवासी महेंद्र के रूप में हुई है जो हाल ही में अपने ससुराल आया था. बताया जा रहा है कि महेंद्र गाजियाबाद में काम करता था. वह कनिया कल्याणपुर में स्थित ससुराल आया हुआ था. इस दौरान वह पीर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए गया जहां उसका शव फंदे से लटका मिला. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी.
बताते चलें कि बिहार निवासी सुरेश कुमार पिछले 10 वर्षों से कनिया कल्याणपुर में परिवार सहित रह रहा है जिसकी बेटी चांदनी की शादी चितसोना निवासी महेंद्र के साथ हुई थी. महेंद्र का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























