हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद हापुड़ में शुक्रवार को 16 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ और उन्होंने गृहस्थ जीवन में प्रवेश पा लिया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपए खर्च किए गए है। हापुड़ क्षेत्र के विधायक विजयपाल व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने केंद्र व प्रदेश सरकार उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि सरकार ने बिजली सप्लाई, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क निर्माण, आवासीय योजना आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय तरक्की की है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से शुक्रवार को 16 जोड़े परिषद में आयोजित सामूहिक में परिवारजनों के साथ पहुंचे, जहां वर-वधू ने एक दूसरे को माला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लिए।

























