हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ तहसील में तैनात लेखपाल आदित्य को थाना सिंभावली पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि लेखपाल आदित्य ने बुधवार की देर रात अपने घर जा रही नाबालिग का अपहरण कर उसे अपनी कार में ले जाने लगा. किशोरी ने जब शोर मचाया तो ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मामला बुधवार का है जब सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने परिवार के साथ एक जागरण में शामिल होने के लिए आई थी. देर रात नाबालिग किशोरी जागरण से अपने घर जा रही थी तभी हापुड़ निवासी लेखपाल आदित्य अपनी कार से गांव पहुंचा और किशोरी को जबरन कार में बिठा कर ले जाने लगा.
किशोरी ने इस दौरान शोर मचाया जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार का पीछा करते हुए गांव के बाहरी छोर पर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. साथ ही गाड़ी में तोड़फोड़ की. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी लेखपाल हापुड़ का रहने वाला है जो कि हापुड़ तहसील में तैनात है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























