👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक टाप-10 बदमाश को अवैध रुप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि टाप-10 में वांछित बदमाश मोती कालोनी हापुड़ के सद्दाम को पुलिस ने शराब बेचते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने सद्दाम के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब बरामद की है। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में डेढ़ दर्जन मुकद्दमे दर्ज है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























