👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. बता दें कि चेकिंग के दौरान सोनू तोमर पुत्र राजेंद्र तोमर निवासी ग्राम सिखेड़ा थाना पिलखुवा को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया.





























