हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तराखंड एसटीएफ ने 10,000 के इनामी वेद प्रकाश शर्मा उर्फ वेदानंद सरस्वती को जनपद हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि वेद प्रकाश शर्मा पर धोखाधड़ी का आरोप है. इस संबंध में हरिद्वार पुलिस द्वारा कुछ रोज पहले वेदानंद सरस्वती पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. साथ ही बता दें कि वेदानंद सरस्वती पर पहले से भी दो मामले दर्ज हैं.
मामला भूमा निकेतन आश्रम के मैनेजर राजेंद्र शर्मा द्वारा दर्ज कराया गया था जिसमें वेद प्रकाश शर्मा पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर भूमा निकेतन आश्रम के पीछे करीब 9120 वर्ग मीटर जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसी और को बेच दिया जबकि यह जमीन भूमा निकेतन आश्रम द्वारा पहले ही खरीदी जा चुकी थी. मामला दर्ज होने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने वेद प्रकाश शर्मा की तलाश शुरू की और हापुड़ से उत्तराखंड एसटीएफ ने 10,000 के ईनामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























