👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में कई गांव ऐसे हैं जहां सरकारी हैंडपंप पर दबंगों ने कब्जा किया हुआ है और समरसेबल लगवा लिया है जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. कुछ कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई सिंभावली ब्लॉक के गांव की जहां सरकारी हैंडपंप पर दबंगों द्वारा कब्जा होने से ग्रामीणों को बेहद परेशानी हो रही है जिनका दर्द और गुस्सा कैमरे पर छलक गया.
सिंभावली ब्लॉक के कई गांव ऐसे हैं जहां सरकारी हैंडपंप लगे हुए हैं लेकिन इन हैंडपंपों पर दबंगो का कब्जा होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं जिन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि लगातार चढ़ता पारा और हैंडपंप पर दबंगों का कब्जा लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है.






















