हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा नेता व गांव रामपुर के पूर्व प्रधान जय भगवान शर्मा पिंटू ने हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 के मानचित्र पर भारी ऐतराज किया है औऱ कहा है कि यदि मानचित्र को बदला नहीं गया तो प्राधिकरण व नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि महायोजना-2031 के मानचित्र में गांव रामपुर को औद्योगिक क्षेत्र के लिए सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि गांव रामपुर के ग्रामीणों का जीवन पहले से हड्डी मिलों, दूषित पेयजल व नीचे लटके हाईटेंशन बिजली के तार आदि जैसी समस्याओं से ग्रमीण पहले ही त्रस्त है और औद्योगिक क्षएत्र बनने से ग्रामीणों का जीना हराम हो जाएगा। उन्होंने प्रस्तावित महायोजना मानचित्र में रामपुर को औद्योगिक क्षेत्र से मुक्त किया जाए।
JOB ALERT: हापुड़ के प्रीत विहार में बम्पर भर्ती, पढ़ें पूरी खबर



























