हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब गंगा स्नान कर रही महिला श्रद्धालुओं का वीडियो दो युवकों ने बना लिया. महिलाओं ने जब शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मोबाइल में वीडियो खंगालना शुरू कर दिया.
मामला मंगलवार का है जब ज्येष्ठ पूर्णिमा के पर्व पर दोपहर के समय महिला श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रही थी. इसी दौरान दो युवकों पर आरोप है कि उन्होंने महिला श्रद्धालुओं का वीडियो बना लिया. गंगा स्नान कर रही महिला ने युवकों को देख लिया और उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.





























