👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव नानपुर में राशन डीलर का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ जहां सुनील कुमार ने 54 वोटों से जीत दर्ज की. बता दें कि गांव में राशन की दुकान को निरस्त किया गया था जिसके बाद यह चुनाव हुए. सहायक खंड विकास अधिकारी भानेश्वर यादव ने बताया कि पांच माह पूर्व राशन डीलर नरेश कुमार की शिकायत मिली जिसके बाद दुकान को निरस्त किया गया. 28 मई को राशन की दुकान को लेकर एक अहम बैठक हुई जिसके बाद 13 जून को चुनाव कराए गए जहां पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. चुनाव में सुनील कुमार और जगत सिंह खड़े हुए जहां 54 वोटों से सुनील कुमार ने जीत हासिल की.




























