👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी का रविवार को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान किसानों के साथ-साथ कई विषयों पर चर्चा हुई जहां किसानों की समस्याओं का मुद्दा जोर-शोर से गरमाया. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने नरेंद्र त्यागी को जिला वरिष्ठ महासचिव मनोनीत किया. इस अवसर पर पवन हुड, ज्ञानेंद्र त्यागी, मंगत सिंह, राधेलाल, अमित त्यागी, राजेंद्र गुर्जर, विजेंदर त्यागी, छोटू चौधरी, नरेश त्यागी, भावेश त्यागी आदि उपस्थित रहे.

























