हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : किसान नेता राकेश टिकैत शनिवार को भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के धनोरा स्थित आवास पहुंचे जहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इसी के साथ राकेश टिकैत ने धौलाना की फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मारे गए कारीगरों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की. वहीं लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ शिकंजा कसने का मुद्दा भी उठाया. राकेश टिकैत ने कहा कि धौलाना में हुए विस्फोट के मामले में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए.
इस दौरान प्रदेश सचिव रामपाल सिंह, शिव कुमार त्यागी, राम अवतार त्यागी, अभिषेक शर्मा, मुकेश त्यागी आदि उपस्थित रहे. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए जहां गढ़ के स्याना चौपला पर उनका पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया. राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हित के लिए परिवार लगातार लड़ाई लड़ता रहेगा.
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749






























