👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ डिपो ने हाल ही में हापुड़ से मथुरा तक बस चलाने की घोषणा की जिसके बाद अब रेलवे यात्रियों ने भी हापुड़ से मथुरा तक सीधे ट्रेन चलाने की मांग की है. बताते चलें कि जनपद हापुड़ से प्रतिदिन सैकड़ों भक्त मथुरा वृंदावन परिक्रमा व दर्शन के लिए जाते हैं लेकिन मथुरा तक जाने वाली कोई भी ट्रेन का ठहराव हापुड़ में ना होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में यात्रियों ने हापुड़ से मथुरा तक ट्रेन चलाने की मांग की है. फिलहाल मथुरा जाने के लिए यात्रियों को दिल्ली या गाजियाबाद से ट्रेन पकड़नी पड़ती है. पिछले लगभग चार वर्षों से हापुड़ से मथुरा के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग उठ रही है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509




























