किसानों को केन में डीजल न मिलने से फसलें सूखी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ में पेट्रोल पंपों पर किसानों को केन व अन्य बर्तनों में डीजल न मिलने से किसानों में रोष व्याप्त हैं और कहा हैं कि डीजल के अभाव में फसलें सुख रही हैं।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तत्वाधान में शनिवार को एक बैठक रवि भाटी के आवास पर हुई जिसका संचालन राजेंद्र गुर्जर ने किया। बैठक में पेट्रोल पंपों पर किसानों के केन आदि में डीजल न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया।

भाकियू के नगर अध्यक्ष राजवीर भाटी ने बैठक में बताया कि किसान इंजन पंप सैट से खेतों की सिंचाई करता हैं, परंतु डीजल न मिलने से फसल सूख रही हैं। पंप पर कार्यरत श्रमिक कह रहे हैं कि डीजल लेने के लिए ट्रैक्टर इंजन को ही लाना होगा उसमें ही डीजल मिलेगा, केन व अन्य बर्तन में नहीं। बैठक में उपस्थित किसान विजेंद्र कसाना, जयकरण, पवन हूण, राजेंद्र प्रधान, चमन सिंह आदि ने पूरे प्रकरण से प्रदेश सरकार को अवगत कराने तथा किसानों को डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की हैं।

बता दें कि जिलाधिकारी मेधा रूपम ने गत दिनों सुप्रीम पेट्रोल पंप पर छापा मारकर खुले बर्तन में पेट्रोल व डीजल बेचने पर सील कर दिया था, तभी से पेट्रोल पंप कर्मचारी किसी भी ग्राहक को खुले बर्तन में डीजल व पेट्रोल नहीं दे रहे हैं।

चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922







Related Posts

नायब तहसीलदार पवन कुमार को बिना अनुमति अवकाश पर जाना पड़ा भारी, नोटिस जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभागार और एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर कार्य…

Read more

जनपद हापुड़ निवासी व्यक्ति की संभल में सड़क हादसे में मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी 40 वर्षीय रविंदर संभल जनपद के बबराला थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नायब तहसीलदार पवन कुमार को बिना अनुमति अवकाश पर जाना पड़ा भारी, नोटिस जारी

नायब तहसीलदार पवन कुमार को बिना अनुमति अवकाश पर जाना पड़ा भारी, नोटिस जारी

जनपद हापुड़ निवासी व्यक्ति की संभल में सड़क हादसे में मौत

जनपद हापुड़ निवासी व्यक्ति की संभल में सड़क हादसे में मौत

पिलखुवा लूटकांड में शामिल बदमाश सीसीटीवी में कैद

पिलखुवा लूटकांड में शामिल बदमाश सीसीटीवी में कैद

हापुड़ में कोहरे का कहर जारी, विजिबिलिटी प्रभावित

हापुड़ में कोहरे का कहर जारी, विजिबिलिटी प्रभावित

औद्योगिक क्षेत्र में हो रहा पर्यावरण नियमों का उल्लंघन, NGT ने मांगा जवाब

औद्योगिक क्षेत्र में हो रहा पर्यावरण नियमों का उल्लंघन, NGT ने मांगा जवाब

हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग
error: Content is protected !!