हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में जनपद हापुड़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह 138 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।
हापुड़ विकास खंड पर 35 जोड़ों, नगर पालिका हापुड़ में 7 जोड़े, धौलना विकास खंड पर 33 जोड़ों व नगरपालिका पिलखुवा में 6 जोड़ों, विकासखंड गढ़ में 24 जोड़ों, सिंभावली विकासखंड में 23 जोड़ों तथा नगरपालिका गढ़ में 10 जोड़ों ने सामूहिक विवाह समारोह में गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।
सरकार की ओर से सामूहिक विवाह समारोह पर 70 लाख 38 हजार रुपए की धनराशि व्यय की गई। जिनमें प्रत्येक कन्या के बैंक खाते में 35 हजार रुपए, विवाह संस्कार पर दस हजार रूपए तथा 6 हजार रूपए सामान पर खर्च की गई। जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225
























