👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामस्वरूप उच्च माध्यमिक स्कूल के सामने से अज्ञात चोरों ने बाइक को चुरा लिया. इसके बाद वाहन स्वामी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा निवासी सूर्य प्रकाश त्यागी पुत्र सुरेश चंद्र ने थाने में तहरीर दी कि उसकी बाइक रामस्वरूप उच्च माध्यमिक स्कूल के सामने खड़ी थी जहां अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.






























