👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस मैदान में उतरी और लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया. साथ ही नियमों की अनदेखी करने वाले 16 वाहनों के चालान भी किए. टीआई मनु चौधरी, दरोगा ओमकार सहरावत, कांस्टेबल आशीष आदि मंगलवार को सड़कों पर उतरे और हापुड़ के अतरपुरा चौराहा, ततारपुर गोल चक्कर समेत विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की. साथ ही भविष्य में नियमों की अनदेखी न करने की चेतावनी भी दी.





























