हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सर्राफा बाजार में स्थित पापड़ वाली गली में एक दुकान में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. वहीं मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि कचोड़ी की दुकान में आग लगने से लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हो गया.
मामला शनिवार का है जब पापड़ वाली गली में स्थित एक कचोड़ी की दुकान में रखे सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली और धीरे-धीरे आग भयानक होने लगी. समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. दुकान पर मौजूद राजेंद्र कश्यप ने बताया कि दुकान में लगभग रखा माल जलकर राख हो गया.
गली पतली होने की वजह से दमकल विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. फायर कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया. बता दें कि यदि दमकल विभाग की टीम समय पर ना पहुंचती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. कचोड़ी की दुकान और भी दुकानों को अपनी चपेट में ले सकती थी. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई.





























