👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) की जनपद हापुड़ में तीन शाखाएं संचालित है जहां 2,058 बकायदार हैं जिन पर 1864.94 लाख रुपए बकाया हैं. बैंक ने बकायेदारों से वसूली के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है जिसके लिए सहकारी समिति के अधिकारियों ने बकायदारों के खिलाफ वारंट जारी कर दिए हैं. यहां तक कि 25 मई को एक बकायदार को जेल भेजने की कार्रवाई भी की जा चुकी है. आपको बता दें कि हापुड़ में 505 बकायेदारों पर 670.99 लाख रुपए, गढ़ में 1076 बकायेदारों पर 877.53 लाख, पिलखुवा में 477 बकायेदारों पर 316.42 लाख धन राशि बकाया है. बकायेदारों से वसूली के लिए गिरफ्तारी, नीलामी, कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































