हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के निदेशक सुनील कांत आहूवालिया, प्रधानाचार्या पारुल शर्मा, उप प्रधानाचार्या रेखा तोमर, पी०टी०आई० सर्वेश शर्मा, हेड गर्ल पलक,मेंबर ऑफ स्कूल काउंसिल के साथ मिलकर स्कूल के प्रांगण में शनिवार को वृक्षारोपण किया।
स्कूल के निदेशक सुनील कांत आहलूवालिया ने विश्व पर्यावरण दिवस मना कर सभी को प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जागरूक किया, जिससे मनुष्य के साथ ही पृथ्वी पर सभी जीव -जंतु, पेड़ -पौधे भी जीवित रह सकें। पर्यावरण दिवस को आयोजित करके सभी को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराया एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों के मध्य जागरूकता पैदा करने के लिए अध्यापकों ने कुछ प्रभावी कार्यक्रम का आयोजन किया जैसे- पक्षियों के लिए दाना पानी रखना, क्राफ्ट वर्क, पेपर बैग बनाना,भाषण ,स्लोगन लेखन, गीत – संगीत आदि ।विद्यार्थियों ने पर्यावरण को बचाने का संदेश अपने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के द्वारा दिया। प्रधानाचार्या पारुल शर्मा ने बताया कि हम सभी को इस की प्राकृतिक सुंदरता को सदैव बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता व मैनेजर एस्टेट नरेश सिंहल ने भी पौधों के महत्व के बारे में बताया।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

































