हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल हापुड़ में ग्रीष्मकालीन शिविर लगाया गया है जिसका गुरुवार को द्वितीय दिन है.शिविर का शुभारंभ वैश्य महिला समिति के सहयोग से फीता काटकर किया गया. यह शिविर एक जून से आठ जून तक चलाया जाएगा. कैंप में छात्रों को डांस, मेहंदी, फ्लावर मेकिंग, क्ले पेंटिंग, क्ले वर्क, नो फेलम कुकिंग, स्केटिंग एवं चेस सिखाई जाएगी.
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया जिसमें वैश्य महिला सेवा के सभी पदाधिकारी एवं विद्यालय के निर्देशक सुनील कांत अहलूवालिया एवं प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल, बृजमोहन गुप्ता, नरेश अग्रवाल मौजूद रहे जिन्होंने सभी विद्यार्थियों से पूरे मन से अपने पसंदीदा कोर्स को सीखने के लिए प्रोत्साहित किया. सात दिवसीय इस शिविर में छात्र अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं.
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















