VIDEO: बेटी की शादी के लिए रखे 80 हजार रुपए और जेवरातों पर चोरों ने किया हाथ साफ










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजनी विहार में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाते हुए घर में रखे 80 हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया. परिवार वाले जब घर पहुंचे तो देखकर दंग रह गए. घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, सामान यहां वहां बिखरा हुआ था जिसे देखकर परिजनों को समझने में जरा भी देर न लगी कि घर में चोरों ने हाथ साफ किया है.
हरी सिंह अपने परिवार के साथ पिलखुवा के रजनी विहार में रहते हैं जिनकी पत्नी अध्यापिका है और वह अपने परिवार जनों के साथ श्यामपुर गए हुए थे. श्यामपुर से जब वापस लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला. हरी सिंह का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए कड़ी मेहनत कर 80 हजार रुपए जोड़ रखे थे. साथ ही शादी में बेटी को देने के लिए सोने चांदी के जेवरात भी खरीदे थे. शादी की तैयारियां जोरों पर थी कि इस दौरान चोरों ने घर में घुसकर अरमानों पर पानी फेर दिया. हरी सिंह ने बताया कि चोर घर के मुख्य दरवाजे से दाखिल ना होकर बाउंड्री कूदकर घर में घुसे जहां उन्होंने दरवाजे को तोड़कर अलमारी का लॉकर भी तोड़ दिया और लाखों रुपए के जेवरात के साथ 80 हजार की नकदी भी अपने साथ ले गए. परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है.







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!