हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश शासन सड़क हादसों पर विराम लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है और ओवरलोडिंग के खिलाफ अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं लेकिन इसके बावजूद भी सड़क पर मंडराती मौत से अधिकारी आंखें मीच रहे हैं और इन लापरवाही से भरे वाहनों को नजरअंदाज कर रहे हैं. ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई न करने का कारण क्या है यह अभी तक समझ नहीं आया है? बता दें कि हापुड़ के विभिन्न व्यापारी जरा से रुपए बचाने के चलते माल ओवर लोड करा कर चालकों और राहगीरों की जान मुश्किल में डाल रहे हैं. यदि जल्द ही कोई सख्त कदम नहीं उठाया तो एक बड़ा हादसा हो सकता है.
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
🔊 Listen to this पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृतहापुड सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ डिस्ट्रिक्ट 142 के तत्वावधान में न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया…
Read more






















