👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा सोमवार को 17 आवासीय भूखंडों की नीलामी प्राधिकरण सभागार में आयोजित की गई जिसमें 37 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 480.58 लाख की बोली प्राप्त हुई। बता दें कि हापुड़ के आनंद विहार आवासीय योजना, प्रीत विहार आवासीय योजना द्वितीय एवं विस्तार में सस्ते भवन जनता को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पहले आओ पहले पाओ योजना के अंतर्गत दुर्बल आय वर्ग, अल्प आय वर्ग एवं मध्यम आय वर्ग के भवनों के भवनों का रजिस्ट्रेशन 30 जून तक खोला गया है।





























