👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव छिजारसी में सड़कों पर गंदा पानी तैरने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। भीषण गर्मी में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा सिर पर मंडरा रहा है।
ग्राम प्रधान छिजारसी के प्रधान मुनेंद्र राठी ने बताया कि गांव छिजारसी से गंदे पानी की निकासी रेलवे लाइन के पास बनी पुलिया से होती थी, परंतु तीन माह पहले रेलवे ने पुलिया को बंद करा दिया जिससे गांव की सड़कों पर गंदा पानी भरा है।
ग्रामीणों की मांग है कि गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि वातावरण दूषित न हो तथा रोग न फैलने पाए। ग्रामीणों ने मांग के समर्थन में कलैक्ट्रेट पर धरना दिया और डीएम को ज्ञापन दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































