हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एसएसवी डिग्री कॉलेज में रविवार को छात्रों को स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित किए गए. साथ ही विधायक विजयपाल आढ़ती ने आधुनिक लैब का उद्घाटन किया. छात्रों के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अध्ययनरत युवाओं को टेबलेट और स्मार्टफोन लगातार वितरित किए जा रहे हैं जिसके चलते रविवार को हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज महाविद्यालय में स्नातक के तृतीय वर्ष छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन तथा स्नातकोत्तर के छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए. इस दौरान मंत्री अमित सोनी ने कहा कि एकजुट होकर सफलता हासिल की जा सकती है.
विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी सरकार की योजनाओं को गिनाया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्नातक के 1,187 छात्रों को स्मार्टफोन तथा 301 स्नातकोत्तर के छात्रों को टेबलेट दिए गए. यह कार्यक्रम एसएसवी पीजी कॉलेज महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ जहां विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती, सचिव अमित अग्रवाल जोनी छावनी वाले, राजीव गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता बीमे वाले, नरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश टायर वाले आदि उपस्थित रहे.
































