हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के कांग्रेस जनों ने देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 36 वीं पुण्यतिथि तहसील चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर श्रध्दा सुमन अर्पित करके मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया था। कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन 1929 में पूर्ण स्वराज्य उद्घोष से प्रभावित होकर चौधरी चरण सिंह ने गाजियाबाद में कांग्रेस कमेटी का गठन किया था। अगस्त 1942 को अगस्त क्रांति के माहौल में चौधरी चरण सिंह ने भूमिगत होकर गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मवाना, सरथना, बुलन्दशहर के गाँवों में गुप्त क्रांतिकारी संगठन तैयार किया था। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, सेंसरपाल सिंह, अंकित शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, वाईके शर्मा, नरेश कुमार भाटी, सुबोध शास्त्री, यशपाल सिंह ढिलौर, निसार खान, अतिकुर रहमान, मेहराज अब्बासी, नौशाद अब्बासी, अमित सैनी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, धर्मेंद्र कश्यप, देवेंद्र कुमार, रिजवान कुरैशी, एहतेशाम कुरैशी, सुखपाल गौतम, भरतलाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।
बच्चों के दांतों में सड़न हैं तो अभी डेंटिस्ट से संपर्क करें: 7668219093



























