हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री पंचायती गौशाला हापुड़ के त्रिवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई और पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव 26 जून को होगा। श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज हापुड़ के प्रधानाचार्य विजय कुमार को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
चुनाव कार्य समिति के प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, मंत्री, वरिष्ठ उपमंत्री, कनिष्ठ उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, लेखा निरीक्षक, उपलेखा निरीक्षक, उपलेखा निरीक्षक प्रबंध समिति के 22 सदस्यों के लिए चुनाव 26 जून को होगा। इस चुनाव में खूब धमासान मचने की उम्मीद जताई जा रही है।
चुनाव प्रक्रिया 2 जून से शुरु होगी और नामांकन 8 जून को होंगे तथा 10 जून को नाम वापिस लिए जा सकते है। मतदान 26 जून को एसएसवी इंटर कालेज में होगा और मतगणना 27 जून को होगी तथा उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























