👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव गोंदी में स्थित हमजा मस्जिद में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। हमजा मस्जिद के इनाम कारी सलीम आजम, मदरसा प्रबंधक कारी मौ.रिजवान, जामा मस्जिद के इमाम कारी मुनव्वर अली व मास्टर असलम अली आदि ने शिक्षकों के साथ 20 पौधे लगाए।
हमजा मस्जिद के इमाम कारी सलीम आजम ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधों व वृक्षों से मानव स्वस्थ्य रहता है। मनुष्य को फल, छाया, प्राकृतिक हवा की जरुरत है। सभी पौधे लगाएं और पौधों की हिफाजत करें। पर्यावरण सुरक्षित रहने पर ही मानव लम्बी आयु को प्राप्त कर सकता है।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739




















