हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा का शुक्रवार की दोपहर 4:15 बजे औचक निरीक्षण किया गया जिसमें अस्पताल परिसर ओपीडी, दवाई स्टोर, लेबर रूम, एम.एन.सी.यू. वार्ड, दवाई स्टोर इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा निर्देश दिए गए की एम.एन.सी.यू .वार्ड में जो भी गैप बचे हुए हैं आसपास की कंपनियों और पिलखुवा के रोटरी क्लब आदि से बात कर ऐसी, कूलर, पर्दे, कुर्सी मेज आदि लगाना सुनिश्चित करें और जल्द से जल्द गैप को पूर्ण किया जाए । आगामी एक जून से से एमएनसीयू वार्ड को पूर्ण रूप से संचालित किया जाए। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार शर्मा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेद प्रकाश तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739























