हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ गैंग रेप करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने नशे की हालत में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लिया.
आरोप है कि दो महीने पहले महिला गांव से कहीं जा रही थी. इसी दौरान गांव निवासी व्यक्ति ने गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी पर महिला को बैठा लिया और एक शराब के ठेके पर ले गया जहां उसके तीन साथी पहले से ही मौजूद थे. चारों ने बैठकर शराब पी और जबरदस्ती महिला को भी शराब पिलाई. नशे में धुत चारों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना ली. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है जो घर से कहीं जा रही थी जिस पर आरोपियों की गंदी नजर पड़ गई.
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749






























