हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर में नगर पालिका परिषद गढ़ के चेयरमैन इन दिनों मैदान में नजर आ रहे हैं जोकि शिकायत मिलने के बाद जगह-जगह निरीक्षण कर रहे हैं. आपको बता दें कि आने वाले चुनाव को लेकर सियासत अभी से शुरु हो गई है जिसके चलते गढ़ नगरपालिका के चेयरमैन सोना सिंह अब जनता के बीच जा रहे और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था आदि को लेकर आ रही समस्याओं का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ रहे हैं. गढ़ के नगर पालिका चेयरमैन सोना सिंह ने बृजघाट समेत विभिन्न गांव का निरीक्षण किया जहां शौचालय बंद पाए गए, साथ ही आवारा पशु कूड़ा खाते हुए दिखाई दिए. ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठाए. आने वाले चुनाव को देखते हुए सोना सिंह ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और हालातों को जाना. साथ ही ब्लेम गेम खेलते हुए अधिकारियों को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया.
अगर सोना सिंह के एक बयान पर निगाह डाली जाए तो आप को सुनने में आएगा कि 7 साल पहले बने शौचालय को अभी तक शुरू नहीं किया गया है. आई एक बार फिर से सुनाते हैं सोना सिंह का यह बयान.
सोना सिंह के बयान से ही स्पष्ट हो रहा है कि इन्होंने कभी 7 साल में इस क्षेत्र का निरीक्षण ही नहीं किया. ऐसा लग रहा है कि आने वाले नगर पालिका के चुनाव को देखते हुए सोना सिंह को जनता की याद आई है जिससे उनकी लगातार किरकिरी हो रही हैं. बताते चलें कि सोना सिंह साल 2006 में नगर पालिका के अध्यक्ष बने. इसके बाद साल 2017 में जनता ने सोना सिंह को चेयरमैन बनाया लेकिन आप सोचिए कि जिसे 7 साल में अपनी जनता की याद नहीं आई वह खामियां मिलने पर अधिकारियों पर गरज रहा है.
































