हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पौराणिक तीर्थस्थल के गढ़मुक्तेश्वर चौपला पर स्थित 17 दुकानों पर बुलडोजर चलने की आशंका से भयभीत दुकानदारों ने शुक्रवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन व्यक्त किया। इस प्रदर्शन में महिलाएं व बच्चे भी मैदान में उतर आए और महिलाओं ने चेतावनी दी कि वे बुलडोजर नहीं चलने देंगी। परिवार के समक्ष रोजगार का प्रश्न है।
व्यापारियों के धरने व प्रदर्शन की खबर पाकर एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर व्यापारियों के बीच पहुंचे और उन्होंने एक सप्ताह का समय बढ़ाते हुए कहा कि पीड़ित सभी दुकानदार स्वामित्व के अभिलेख प्रस्तुत करें। सरकारी भूमि को खाली करना ही होगा।
गुरुवार की रात को पैमाइश कर कर दुकानों पर लाल निशान लगाए जिससे दुकानदारों में गुस्सा और बढ़ गया। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने दुकान खरीदी है और पिछले कई दशक से व्यापार कर रहे है और परिवार का खर्च चला कर बच्चे पाल रहे है। दुकानों पर भविष्य में बुलडोजर चलेगा अथवा नहीं, असमंजस बना है।
JOB Alert: हापुड़ में पाएं प्रतिमाह आठ हजार रुपए और इंसेंटिव : 8077178076





























