हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक कैंटर को पकड़ लिया। कैंटर में 20 भैंसा ठूंस-ठूंस कर भरे थे। इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना बहादुरगढ़ पुलिस बुधवार की सांय गांव नानाई के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने तिरपाल ढ़के एक कैंटर को जांच के लिए रोक लिया। कैंटर में 20 भैंसा बड़े ही निर्दयता पूर्वक ठूंस-ठूंस पर भरे थे। पुलिस ने लिसाड़ी गेट मेरठ के अमीर तथा आवास विकास कालोनी हापुड़ के बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मवेशी मेरठ से लेकर आए ते और बूचड़खाने ले जा रहे ते। पुलिस ने पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
VIDEO: बच्चों के दांतों में सड़न हैं तो अभी डेंटिस्ट से संपर्क करें: 7668219093





























