👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़े के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा गुंडों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ठंडी सड़क से बक्सर के हसीन को एक तमंचा व एक कारतूस के साथ दबोच लिया। धौलाना पुलिस ने गांव देहरा मार्ग से देहरा के नन्हे को भी एक तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया। पिलखुवा पुलिस ने गांव हावल से सुहैल को चाकू सहित दबोच लिया।





























