हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यू.पी. बस ट्रैवल्स एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को बस ऑपरेटरों ने एक ज्ञापन परिवहन अधिकारी को देकर 6 माह का टैक्स माफ करने की मांग की।
एसोसिएशन के आह्वान पर हापुड़ स्कूल बस ऑपरेटर एसोसिएशन, गढ़-दिल्ली प्राईवेट बस यूनियन, मेरठ-बुलंदशहर प्राईवेट बस यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों बस मालिक आज परिवहन दफ्तर पहुंचे और सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। बस मालिकों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन परिवहन अधिकारी को दिया और कहा कि कोविड-19 के कारण उनका व्यापार पूरी तरह ठप्प हो चुका है। इस मौके पर देवेन्द्र उपाध्याय, योगेंद्र त्यागी, तुषार त्यागी, अभिषेक वर्मा, शिव कुमार, दलजीत, प्रवीण पंडित आदि उपस्थित थे।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, AC, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106:

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950:


































