हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई की दसवीं परीक्षा के परिणाम आज घोषित हुए। जनपद हापुड़ में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में एलएन पब्लिक स्कूल की छात्रा दीपांशी वर्मा व डीपीएस की छात्रा इशिका आर्य ने संयुक्त रुप से हापुड़ जिला टॉप किया है। इशिका व दीपांशी दोनों ने ही टॉप-5 सब्जेक्टस में 99% अंक प्राप्त किए हैं जिससे दोनों छात्राओं ने सयुक्त रुप से जनपद हापुड़ में टॉप किया है। दोनों ही छात्राओं ने कड़े परिश्रम के साथ ये मुकाम हासिल किया है।

सुभाष नगर कॉलोनी की रहने वाली दीपांशी वर्मा का लक्ष्य सिविल सर्विस है। दीपांशी के पिता सतेंद्र सिंह रेलवे में कार्यरत हैं। वहीं इशिका आर्य इस समय उड़ीसा से हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है।

वहीं दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा तनीशा अग्रवाल ने 10वीं की परीक्षा में स्कूल में टॉप किया है और टॉप 5 सब्जेक्ट्स में 98.8 अंक हासिक किए हैं।



Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888:

































