हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में रविवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी सगी बहन घायल हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ग्राम बासतपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह अपनी सगी बहन दर्शन को पिलखुवा छोड़ने के लिए जा रहा था. जैसे ही वह कंदोला गेट के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से धर्मेंद्र की बाइक टकरा गई. रात करीब 9:45 बजे हुई इस जोरदार भिड़ंत में धर्मेंद्र सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दर्शन घायल हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल दर्शन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया और धर्मेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Happy Buddha Purnima: Sanskar Educational Group




















