👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई हापुड़ की गढ़ रोड पर जहां हापुड़ सीएचसी के पास खटारा एंबुलेंस में कुछ लोग धक्का मारते हुए नजर आए। खटारा एंबुलेंस के इस्तेमाल से स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग सेवाओं को लेकर जरा भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। यदि ये 102 एंबुलेंस किसी मरीज को लेने जाए और बंद पड़ जाए तो सोचिए मरीज का क्या हाल होगा? फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिससे स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हो रही है।


























