हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जय भारत मंच की प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ महामंत्री पद के लिए चयनित मालती भारती का जिला कार्यकारिणी महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
जिलाध्यक्षा महिला मोर्चा जय भारत मंच डॉ० रेणु देवी ने मालती भारती को पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिला कार्यकारिणी की वरिष्ठ जिला महामंत्री शीतल सैनी,जिला महामंत्री प्रीति यादव व जिला मंत्री शशि रावत ने भी बुके, मिठाई व फूलमाला पहनाकर बधाई दी।श्रीमती मालती भारती द्वारा जिला कार्यकारिणी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया व कहा कि महिला अपने सभी दायित्वों का निर्वाह बहुत ही क्रमबद्ध तरीके से कर सकती है।जय भारत मंच की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने पर उन्होंने प्रशंसा जताई और सभी सक्रिय महिलाओं को आगे आने की प्रेरणा दी।
जिलाध्यक्षा डॉ०रेणु देवी व उनकी टीम “गौरैया की उड़ान” टीम की ओर से चलाए जा रहे गौरैया बचाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए अपनी टीम की ओर से उन्हें गौरैया का कृत्रिम घर भी भेंट किया गया व इस अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























