हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की तीनों तहसीलों में लोक अदालत के दौरान 8811 वादों का निस्तारण हुआ जबकि 7.31 करोड का जुर्माना वसूला गया. 43 मामलों में वादों का निस्तारण करा कर अलग रह रहे दंपतियों को साथ रहने के लिए राजी कराया.
हापुड़ की तीनों तहसीलों में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन हुआ जहां सुबह से ही लोग कोर्ट पहुंचने शुरू हो गए. इस दौरान तीनों तहसीलों में 8811 वादों का निस्तारण कर 7 करोड़ 31 लाख 22 हजार 150 रुपए का जुर्माना वसूला गया. बैंक द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के 258 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया.
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739

























