हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मैक्स हास्पिटल पटपड़ गंज नई दिल्ली व लायंस क्लब हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में सैकड़ों रोगियों ने चैकअप हेतु पंजीकरण कराया।
हास्पिटल के चिकित्सकों के दल ने ब्लड प्रैशर, रेंडम ब्लड शुगर, बी.एम.डी., पीएफटी व ईसीजी का निशुल्क परीक्षण किया। चिकित्सकों ने रोगियों को हड्डी व श्वांस रोग के सम्बंध में जानकारी साझा की और कहा कि सुबह-शाम भ्रमण व शाकाहारी भोजन हे ही रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। ब्लड प्रैशर व ब्लड शुगर के रोगियों को खान-पान पर नियंत्रण रखने, नमक, मिठाई व मैदा से परहेज को कहा।
























