हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : पंजाबी सभा समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महिलाएं व पुरुष स्वास्थ्य की जांचक कराने हेतु उमड़ पड़े और करीब 200 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन डा.आनंद प्रकाश ने किया।
स्वास्थ्य शिविर में यशोदा अस्पताल के चिकित्सकों ने रोगियों के ब्लड प्रैशर, ब्लड शुगर, बी.एमडी, पी एफ डी व ईसीजी का निशुल्क परीक्षण किया। चिकित्सकों ने रोगियों को हड्डी व श्वांस रोग के सम्बंध में भी परामर्श दिया। चिकित्सकों ने रोगियों को सुबह शाम भ्रमण, शाकाहारी भोजन करने तथा फास्ट फूट से दूर रहने का परामर्श दिया। शिविर में मनमोहन छाबड़ा, संजय डावर, डा. रमेश अरोरा, मदन भसीन, सुभाष चौधरी आदि का सहयोग रहा।
























