हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर के भौतिकी विभाग अध्यक्ष डॉ वैभव जैन ने शनिवार को एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ के भौतिक विज्ञान विभाग की केंद्रीय शोध प्रयोगशाला का भ्रमण किया। डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ वैभव जैन ने कहा की एसएसवी कॉलेज हापुड़ की भौतिक विज्ञान विभाग की शोध प्रयोगशाला द्वारा शोध छात्रों को नए शोध करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा की भौतिकी मैं शोध के नए नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि शोध प्रयोगशाला महाविद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। डॉ वैभव जैन ने थिन फिल्म यूनिट, एटॉमिक अब्जॉर्प्शन स्पेक्ट्रोमीटर, एफटीआईआर स्पेक्ट्रोमीटर, आदि की क्रिया विधि को देखा।
इस अवसर पर भौतिकी विभाग के डॉक्टर ऋषि पाल सिंह , डॉक्टर सुबोध शर्मा, डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग भटनागर तथा डॉ अनुज गर्ग उपस्थित रहे।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























