हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में मसूरी-गुलावठी रोड पर स्थित दो फैक्ट्रियों पर प्रदूषण विभाग ने शिकंजा कसा है. दोनों फैक्ट्रियों को नोटिस भेजा गया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि रात में फैक्ट्री का संचालन शुरू होने से पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सूचना दी जाएगी और अधिकारियों की निगरानी में ही फैक्ट्री का संचालन होगा.
बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र में संचालित स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड और वान्या एडिबल ऑइल्स प्राइवेट लिमिटेड के आसपास रह रहे लोगों ने आरोप लगाया था कि रात के समय कई इकाइयां प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों को बंद कर वातावरण को प्रदूषित कर रही हैं. इसके बाद दोनों फैक्ट्रियों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किया.
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739
























