VIDEO: थाना समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की फरियाद को सुना. हापुड़ कोतवाली में सीओ एसएन वैभव पांडे व निरीक्षक सोमवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और मामले का जल्द निपटारा करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए. हापुड़ कोतवाली में सात शिकायतें आई जिनमें से सभी पारिवारिक मसलों से संबंधित थी. हापुड़ कोतवाली में एक गर्भवती महिला भी अपनी समस्या लेकर पहुंची जहां उसने पति द्वारा किए जा रहे अत्याचार के बारे में क्षेत्राधिकारी को रूबरू कराया और मामले में एक बार फिर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की. राजीव विहार निवासी सपना का कहना है कि उसका पति उसे आए दिन परेशान करता है. सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

वहीं बाबूगढ़ थाने में शनिवार को 26 समस्याएं आई जिनका जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए.

वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद हापुड़ के थाना धौलाना में फरियादियों की फरियाद को सुना और शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए.







Related Posts

सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

🔊 Listen to this सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना…

Read more

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू

🔊 Listen to this हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला कोटला मेवातियान का 23 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू

दुष्कर्म के आरोपी को पीड़िता के परिजनों ने जमकर पीटा

दुष्कर्म के आरोपी को पीड़िता के परिजनों ने जमकर पीटा

पिलखुवा: बाइक फिसलने से चचेरे भाई घायल

पिलखुवा: बाइक फिसलने से चचेरे भाई घायल

पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत

पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित
error: Content is protected !!